Home education NSUI छात्रनेता किशन बैरवा जेल से रिहा, अशोक गहलोत से की मुलाकात

NSUI छात्रनेता किशन बैरवा जेल से रिहा, अशोक गहलोत से की मुलाकात

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर |  राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए NSUI छात्रनेता किशन बैरवा को जेल से रिहा कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 3 फरवरी को राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के विरोध के दौरान पुलिस ने किशन बैरवा को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। शनिवार देर शाम उन्हें रिहा किया गया।

जेल से रिहाई के बाद किशन बैरवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

किशन बैरवा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की पहचान विचारों की विविधता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों को किसी भी संकीर्ण विचारधारा का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि NSUI लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और छात्रों की स्वतंत्र सोच की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। बैरवा ने यह भी कहा कि शिक्षा के मंदिरों में भय नहीं, बल्कि विचारों की आज़ादी का वातावरण होना चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version