NH-758 पर चला पीला पंजा

0
52
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सहाड़ा से टपरियाखेड़ी तक 30 मीटर दायरे में अवैध निर्माण ध्वस्त

भीलवाड़ा/राजसमंद। (सत्यनारायण सेन, गुरला) नेशनल हाईवे-758 (भीलवाड़ा-राजसमंद मार्ग) पर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। सहाड़ा से टपरियाखेड़ी के बीच हाईवे के सेंटर लाइन से 30 मीटर दायरे में स्थित सभी अवैध कच्चे और पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण समाप्त हुए हैं, वहीं हाईवे अब अधिक चौड़ा और स्पष्ट दिखाई देने लगा है। इससे वाहन चालकों की दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहतर होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

हादसों पर लगेगा अंकुश

अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। अब अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारू होने की संभावना है।

प्रशासन और NHAI की संयुक्त कार्रवाई

डिमोलिशन अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व विभाग के गिरदावर, पटवारी सहित संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं NHAI की टीम में रूट मैनेजर पांचूराम कुमावत, पेट्रोलिंग अधिकारी सिंटू खारोल, आरपीवीडी रवि सिंगोलिया, देवीलाल राव और सूरज सहित अन्य कर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हाईवे की सीमा में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here