Home crime नशे से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई: थांवला में निर्माणाधीन मकान फ्रीज

नशे से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई: थांवला में निर्माणाधीन मकान फ्रीज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कीमत करीब 36 लाख

नागौर/थांवला। (प्रदीप कुमार डागा) जिले में चल रहे “ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्ति को फ्रीज किया है।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी भींवराज जांगिड़ द्वारा नशा बेचकर अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया। कस्बा थांवला स्थित पारस सिटी में निर्माणाधीन मकान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फ्रीज किए गए इस निर्माणाधीन मकान की बाजार कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है। थांवला थानाधिकारी द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली द्वारा भी पुष्टि प्रदान कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही तीन प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अवैध नशे के कारोबार से अर्जित धन से आलीशान मकान का निर्माण करवा रहा था, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशे से नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version