Home latest  समाजसेवी प्रकाश प्रजापति पुलिस स्थापना दिवस में सम्मानित

 समाजसेवी प्रकाश प्रजापति पुलिस स्थापना दिवस में सम्मानित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाश प्रजापति को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। यह समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने उन्हें शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

प्रकाश प्रजापति पिछले 13 वर्षों से पुलिस सहयोग में नि:शुल्क शव सेवा का कार्य कर रहे हैं। अब तक वे 1593 मृतकों को उनके गंतव्य तक पहुंचा चुके हैं, जो एक अत्यंत सराहनीय सेवा है।

कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 360 शवों का नि:शुल्क अंतिम संस्कार किया। इसके अलावा वे लावारिस शवों का भी विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर समाज में सेवा और संवेदना का संदेश दे रहे हैं।

उनकी इस निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version