लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) नागौर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 अप्रैल 2026 को सायं 7 बजे से सेठ श्री किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
मशहूर कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान, कल्पना गंधर्व तथा इंटरनेशनल भवाई नृत्यांगना मानसी सिंह पंवार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी।
इसके अलावा स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा लोक नृत्य, संगीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो नागौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन में भाग लें और नागौर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं।