नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नशा मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

राजसमंद। (गौतमशर्मा राजसमन्द) नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुभदीप ग्रुप सेवा संस्थान द्वारा संचालित जिला नशा मुक्ति केंद्र, राजसमंद के जन-जागरूकता पोस्टर का विमोचन सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल की उपस्थिति में किया गया। यह केंद्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक लक्ष्मण चौधरी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र द्वारा जिले में नशे की रोकथाम, उपचार, परामर्श तथा पुनर्वास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है।

उन्होंने जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही आमजन से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केंद्र के कार्यालय स्टाफ गिरिराज माली, संदीप राठौड़, रानी जाट, कलावती बैरवा तथा नितेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here