Home latest नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, साइकिल यात्रा में शामिल हुए-पायलट

नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, साइकिल यात्रा में शामिल हुए-पायलट

0

– लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पाली । राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट  पाली में राजस्थान NSUI के द्वारा नशे के खिलाफ निकाली जा रही नशा छोड़ो जीवन जोड़ो साइकिल यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान  सचिन पायलट ने की साइकिल यात्रा । इससे पहले यात्रा का पाली पहुंचने पर सभा का आयोजन हुआ जहां सचिन पायलट ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान NSUI प्रदेश अध्यक्ष  विनोद जाखड़  , विधायक  भीमराज भाटी, विधायक  रतन देवासी , पाली जिलाध्यक्ष  अजीज दर्द , जोधपुर से सांसद प्रत्याशी रहे  करण सिंह उचियारडा , पाली से सांसद प्रत्याशी रहे  संगीता बेनीवाल  ,एवं हजारों की संख्या में NSUI के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  सचिन पायलट  ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में इस उम्र में अगर हम नशे की लत पड़ जाती है तो खुद का भी नुकसान है, परिवार का भी है ,समाज का भी है। यह ऐसी लत है जिस पर परिवार के साथी लोगों से बातों को छुपाते हैं। अगर कोई बच्चा इसमें पड़ भी जाता है । तो बड़ा मुश्किल होता घर वालों को उसको स्वीकार करना। उसे नशे की लत को छुड़ाने के लिए डॉक्टर के पास जाना, केंद्र के पास जाना, या कुछ सहायता मांगना और यह अभिशाप पूरे परिवार के लिए बन जाता है।    बच्चे इस लत में पड़ रहे हैं। पहले नशा शहर तक सीमित था अब गांव तक भी इस नशे के पदार्थ को सेवन को अक्सर लोग देखते हैं ।मुझे खुशी है nsui ने यह बीड़ा उठाया की जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों तक पहुंचाने के लिए उनको सुनने के लिए यह लोग साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। जब से शुरू किया ।शुरू किया जैसलमेर से अब तक 15000 बच्चों को इन्होंने शपथ दिलाई है। कि नशे से दूर रहेंगे अपने जीवन में इससे बचकर रहेंगे। और जो भी संगठन है हम सब राजनीति में काम करते हैंऔर राजनीति में काम करते समय हम लोग हमेशा सत्ता ,सरकार चुनाव हार ,जीत, टिकट, समर्थक पद पोस्ट पर हम सीमित रह जाते हैं। अपने घरों के अंदर कुछ ऐसी बातें करें जिससे समाज में जागरूकता आए। और इस मुहिम को चलाने के लिए जो जागरूकता का अभियान चलाया है ।यह मुश्किल है यह लगता बड़ा आसान है लेकिन धूप में 30 ,40 ,50 किलोमीटर साइकिल रोज चलाना लोगों से संवाद करना लोगों को जोड़ना। और ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा के लोगों के बीच में सड़क के रास्ते जाते हैं। लेकिन हर नौजवान के जीवन में कुछ चुनौती का समय आता है ।उन चुनौतियों का सामना करने के लिए बाहर के लोग कुछ बात बताते हैं। समझते हैं कुछ संकल्प लेने की बात करते हैं ।तो उससे मजबूती पैदा होती है। और इसी प्रकार के मूवमेंट इसी प्रकार के जागरूकता अनेक जिलों में पूरे प्रदेश में चलाने चाहिए। और पार्टी के तमाम लोगों ने इस दौरान यात्रा को समर्थन दिया।क्योंकि कोई एक व्यक्ति इस काम को नहीं कर सकता है। लेकिन पूरा संगठन लगता है पूरे विचारधारा के लोग लगते हैं तो अपने आप मूवमेंट बड़ा होता है ।लोगों को बात करने सुनने का मौका मिलता है ।

पाली की हमेशा खूबी रही है कि यहां जैसा भी माहौल हो हम सरकार में हो या ना हो यहां के कार्यकर्ता यहां के नेता हमेशा बुलंदी से सामने खड़े रहते हैं।  यहां पर एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हैं। जो आने वाले समय के चुनौतियां उनका भी सामना हमको मिलकर करना है । मुझे खुशी है नौजवानों ने इस लंबे रास्ते को तय करने का फैसला किया है। इसमें सभी लोग आज मौजूद है कार्यक्रम में और सबकी इच्छा भी है कि कार्यक्रम मजबूती से आगे बढ़े ।और हमारे नौजवानों तक यह संदेश जाए की मेहनत करके परिश्रम करके घर वालों का अपना नाम रोशन करें और नशे की लत में कभी-कभी जो बच्चे पड़ जाते हैं। वो उससे बाहर निकले उससे जागरूक रहे हैं। हर नौजवान जानता है अच्छा बुरा क्या है ।कभी कोई बाहर से कोई बात बोलता है वो दिल में बैठ जाती है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version