Home latest भीमगंज वार्ड में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई

भीमगंज वार्ड में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दी  विदाई बारां।तेल फैक्ट्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगंज वार्ड में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह मनाया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेता(ओपी),विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता श्याम कुमार वैष्णव,भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा,वार्ड पार्षद योगेश गौतम,भा.युवमोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश गौतम,भा.युवमोर्चा शहर महामंत्री रोहित नायक सरकार थे! प्रधानाचार्य उमेश गाडोलिया और स्टाफ ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। छात्र और छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही भामाशाह सम्मान समारोह में डॉ.पुष्पराज कॉन्वेंट स्कूल,एक्सीलेंट पब्लिक विद्यालय,एपेक्स सीनियर विद्यालय,फ्यूचर एकेडमी विद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया विद्यालय के श्रेष्ठ विधार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए भाजपा नगर अध्यक्ष ओपी पारेता ने बच्चों को परीक्षा में अच्छी ग्रेड प्राप्त करने के टिप्स बताए। बाहरवीं के बच्चों को उपहार दिए।

कार्यक्रम में कमलेश सोन,कृष्ण मुरारी सोनी, इंद्रराज शर्मा,भगवान लाल नागर,मंजू शर्मा,सांस्कृतिक प्रभारी सविता गर्ग,मुकेश मीना,इंटर्नशिप विद्यार्थी, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे मंच संचालन राधेश्याम मेघवाल ने किया नीरज नायक भी उपस्थित रहे अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाल विवाह नाटक पर अतिथियों द्वारा छात्र और छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया गया!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version