Home accident नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के प्रयास जारी

नहर में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पहचान के प्रयास जारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार, यह शव इंदिरा गांधी नहर की अनूपगढ़ शाखा में पीछे से बहकर आया है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। वह सफेद पायजामा पहने हुए था, जबकि उसके ऊपरी शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके बाएं हाथ में कमीज का एक टुकड़ा मिला है तथा दाहिने हाथ पर “बलवीर चौधरी” लिखा हुआ पाया गया है।

अनूपगढ़ थाना पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक की पहचान कर सके या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत अनूपगढ़ थाना पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version