लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर(प्रदीप कुमार डागा) जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी की सूचना मिलने पर हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के उपाध्यक्ष और बजरंग दल के कार्यकर्ता देवेंद्र टाक एवं बीजेपी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष कमल पंवार ने तुरंत युवाओं एवं अपने परिचितों से संपर्क कर स्वैच्छिक रक्तदान करवाया।
ग्रुप के उपाध्यक्ष देवेन्द्र टाक ने बताया कि नागौर जिला चिकित्सालय के स्टाफ से रक्त की कमी की जानकारी मिलते ही बिना देर किए युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष कमल पंवार, धीरेन सोनी, सोनू सांखला, (JCB) सुशिल कुमार कोरी, सुरेंद्र सोलंकी, अजय भाटी, धनराज सोलंकी, विकास कच्छावा, अमरचंद टाक, राधेश्याम टाक, सुनील टाक, दिलिप टाक, किशन पंवार, मानक पंवार, हुलास सांखला आदि युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव सेवा का परिचय दिया।
जिला चिकित्सालय स्टाफ सागर भाटी ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए युवाओं को सदैव आगे आना चाहिए। इस सामाजिक पहल की अस्पताल प्रशासन एवं आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।




















































