लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावा में बढ़ीं मौसमी बीमारियाँ
अस्पताल में OPD की भीड़ 500 के पार, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
रिपोर्टर – मनीष कुमार पारीक
नावां सिटी। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर आमजन के स्वास्थ्य पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सोमवार को नावा उप जिला चिकित्सालय की OPD में मरीजों की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सा विभाग के अनुसार इन दिनों मौसमी बीमारियों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते रोजाना 400–500 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक देखी जा रही है।
बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएँ की हैं।
-
डेंगू-मलेरिया संदिग्धों की जांच के लिए अतिरिक्त सुविधाएं सक्रिय की गई हैं।
-
गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
-
OPD के बढ़े दबाव को नियंत्रित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन में भी बढ़ोतरी की गई है।
चिकित्सकों ने नागरिकों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में विशेष सतर्कता बरतें।
➡ साफ-सफाई रखें
➡ मच्छरों से बचाव करें
➡ पर्याप्त पानी पिएं
➡ बीमारी के शुरुआती लक्षण पर ही जांच कराएं
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की तकलीफ को हल्के में न लें, समय पर जांच और उपचार ही बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित उपाय है।