लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट : सत्यनारायण सेन, गुरला
चितौड़गढ़ जिले के दादियां निवासी पप्पू लाल सेन, लादू लाल सेन के द्वारा सांवरिया सेठ मंडपिया में छप्पन भोग, भजन-कीर्तन और प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में परिवार के सदस्यों सहित समाज के अनेक लोग शामिल हुए।
शनिवार दोपहर लगभग 5 बजे दादियां से सांवरिया सेठ के लिए वाहन द्वारा रवाना हुए श्रद्धालु रात 8 बजे मंडफिया पहुँचे और होटल ‘साही संगम’ में ठहरे।
शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत
रविवार प्रातः 8 बजे होटल से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा सांवलिया सेठ के दरबार में जयकारों के साथ पहुँची।
पूजन, छप्पन भोग और भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मंदिर पहुँचकर पप्पू लाल सेन, लादू लाल सेन (उदय लाल) दादियां ने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
इसके बाद होटल में आयोजित भजन-कीर्तन में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रद्धालु सांवरे सेठ के भजनों पर नाचते-गाते नजर आए। दोपहर में सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
संतों का सानिध्य एवं सम्मान
भजन कीर्तन के दौरान मुगाणा के श्री श्री 1008 अनुजदास जी महाराज का साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी पाई। समाजजनों एवं मित्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
श्रद्धा, भक्ति और आनंद से सराबोर यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
