Home latest माली महासभा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

माली महासभा का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भीलवाड़ा,  विनोद सेन।  
 

राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली और जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजन एकत्रित हुए और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई गंभीर प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील में युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले से माली समाज और स्थानीय लोगों में रोष है। ज्ञापन में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ स्थानीय विधायक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

इसी के साथ दौसा जिले के ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई गई। भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां ग्राम में नदी में डूबने से माली समाज के दो व्यक्तियों सहित तीन लोगों की मृत्यु पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की गई।

महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन द्वारा इन मामलों में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में महासभा के अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे, जिनमें मूरलीधर सैनी, रामप्रसाद माली, रूपचंद सैनी, बंसीलाल माली, सुखदेव माली, भागीरथ माली, सत्यनारायण माली बावलास, सत्तू गढ़वाल, कालू माली, भवानी राम माली, मोहन बुलीवाल, बद्री लाल गोयल, लक्ष्मण श्रीवाल, तोताराम सांखला, कन्यालाल माली, प्रभु लाल माली, नानूराम गोयल, शंकर लाल माली, देवाराम माली, मनोहर माली, मिठू लाल माली, रोशन गढ़वाल, राजकुमार गोयल आदि प्रमुख रहे।

महासभा ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन समाज की न्यायिक मांगों को लेकर था और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version