Home latest मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सांगानेर में मनाया दीपोत्सव

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सांगानेर में मनाया दीपोत्सव

0

 

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दीपावली के उपलक्ष्य पर आमजन से की मुलाकात

आमजन ने उत्साह के साथ किया मुख्यमंत्री का स्वागत

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात को सांगानेर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री को अपने बीच देख बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग सहित सभी लोग प्रसन्न एवं उत्साहित हो गए। रास्ते में जगह-जगह पर आमजन ने माला पहनाकर शर्मा का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार किया, बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने लगभग डेढ़ घण्टे से अधिक समय आमजन के साथ बिताया। इस दौरान गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version