लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर रविवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाकर प्रदेशभर में हैंडपंपों की मरम्मत एवं उन्हें दुरुस्त करने का कार्य किया गया।
इस अभियान के तहत जिला कलेक्टर, सीईओ, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार एवं बीडीओ ने पीएचईडी विभाग के तकनीकी अधिकारियों के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर हैंडपंपों का निरीक्षण किया और मौके पर ही मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराया।
गर्मी में पेयजल आपूर्ति पर विशेष फोकस
अधिकारियों ने कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर खराब हैंडपंपों को तुरंत ठीक करवाया, जिससे आने वाले गर्मी के मौसम में गांव-ढाणियों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
सरकारी स्तर पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासनिक सक्रियता पर जोर
सरकार की ओर से कहा गया है कि आमजन से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन लगातार सक्रिय है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान चलाया गया।