लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने राजस्थान में रेलवे विकास परियोजनाओं और कनेक्टिविटी विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर भरतपुर रेलवे स्टेशन के मास्टर प्लान, दिल्ली–जैसलमेर, उदयपुर–जोधपुर, बांसवाड़ा–दिल्ली और डूंगरपुर–मुंबई रेल कनेक्टिविटी सहित विभिन्न लॉजिस्टिक हब और परियोजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी को रेलवे सुविधा से जोड़ने पर भी चर्चा की।
इसके अलावा, प्रदेश में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए दोनों पक्षों ने रणनीति पर विचार किया।
