Home latest भीलवाड़ा में पहली बार 15 सितंबर से त्रिदिवसीय श्याम कृपा महोत्सव

भीलवाड़ा में पहली बार 15 सितंबर से त्रिदिवसीय श्याम कृपा महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा।
श्री श्याम प्रेमी परिवार संस्था के तत्वावधान में धर्मनगरी भीलवाड़ा में त्रिदिवसीय श्याम कृपा महोत्सव 15 से 17 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 15 सितंबर को श्याम निशान पदयात्रा से होगा, जो काशीपुरी श्याम मंदिर से निकलकर अग्रवाल उत्सव भवन तक जाएगी।

तीन दिनों तक भक्तिमय माहौल में भजन-कीर्तन, मेहंदी कार्यक्रम, ताली कीर्तन और विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। समापन 17 सितंबर को भजन-संध्या कार्यक्रम के साथ होगा, जिसमें देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

मुख्य आकर्षण:
दिल्ली से आने वाली भव्य झांकियों में नृसिंह भगवान अवतार, शिव-पार्वती, अघोरी सेना, बाहुबली हनुमान, राधा-कृष्ण और महाकाली शामिल होंगी।

संस्था के सदस्य अभिषेक भंडारी ने बताया कि महोत्सव में भक्तिमय रासधारा और भव्य झांकियों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को अद्भुत अनुभव मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version