लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सहकार सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों को प्रमाण पत्र एवं भूमिहीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग की ओर से एपेक्स और कॉनफैड की लाभांश राशि के प्रतिकात्मक चैक भी सौंपे।
इस मौके पर पशुपालन एवं डेयरी व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं और किसान मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता की मजबूती से गांवों की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और किसानों व ग्रामीण समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।