Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों के प्रति संवेदनशीलता 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की किसानों के प्रति संवेदनशीलता 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का लिया संज्ञान

जयपुर।
भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर तुरंत संज्ञान लिया। शुक्रवार देर रात उन्होंने सभी जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए कि वे प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करें और शीघ्र रिपोर्ट सरकार को भेजें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की पीड़ा उनकी भी पीड़ा है और राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं।

उन्होंने आगे कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वह पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

  • सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश।
  • राज्य सरकार की पूरी संवेदनशीलता और तत्परता प्रभावित किसानों के लिए।
  • संकट की घड़ी में किसानों को शीघ्र और समुचित सहायता सुनिश्चित करने का आश्वासन।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version