- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीग । राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 09 जुलाई, बुधवार को डीग जिले के ग्राम पूंछरी आयेंगे। शर्मा सांय 5:50 बजे पूंछरी का लौठा पहुचेंगे और 6:00 बजे श्रीनाथ जी मंदिर परिसर आयेंगे। वे सांय 6 बजे से 8 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम पूंछरी का लौठा के गेस्टहाउस में करेंगे। 10 जुलाई, गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रातः 9:40 बजे हेलीपैड पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 10:00 बजे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, बांसी खुर्द, भरतपुर पहुचेंगे।
- Advertisement -














































