Home latest मृतक श्रमिक के आश्रितों को दिलाई आर्थिक सहायता

मृतक श्रमिक के आश्रितों को दिलाई आर्थिक सहायता

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) बीएसएल लिमिटेड मंडपम भीलवाड़ा के कर्मचारी लक्ष्मण सिंह, निवासी बरड़ोद की सामान्य मृत्यु दिनांक 16.05.2025 को हो गई थी। बीएसएल कंपनी प्रबंधन व भीलवाड़ा सिंथेटिक मजदूर संघ मंडपम (इंटक) भीलवाड़ा की संयुक्त पॉलिसी के तहत देव कंवर पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह राठौड़ निवासी बरड़ोद को 446903 रुपए का चेक दिया गया,

जिसमें बीएसएल प्रबंधन की ओर से रामदयाल जाट (एजीएम) भरत पाराशर, नितिन शर्मा, अशोक मालू (मैनेजर), अनिकेत त्रिवेदी, भूपेंद्र सिंह, सुरेश वैष्णव (जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ), कालू लाल गाडरी (उप सरपंच ग्राम पंचायत बिलिया कला), राज सिंह सोलंकी, दिनेश सुथार, अशोक पाराशर, यशपाल सिंह राठौड़ (पुत्र), जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। श्रमिक संगठन की ओर से छोटू सिंह पुरावत (महामंत्री), पप्पू लाल दरोगा (अध्यक्ष), कालूराम बलाई, रामराज मीणा, घनश्याम सिंह पुरावत सहित काफी संख्या में श्रमिक सदस्य उपस्थित थे। आर्थिक सहयोग के लिए छोटू सिंह पुरावत को परिजनों द्वारा धन्यवाद दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version