लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
संवाददाता नवीन शर्मा
करौली। के सपोटरा के डाबरा गांव में मीरा मीना संदिग्ध मौत को लेकर चल रहा धरना 37 घंटे बाद सोमवार को शाम प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया। मीरा के शव को सड़क पर रखकर परिजन और ग्रामीण करौली सपोटरा मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप था कि जमीनी विवाद के चलते मीरा को जानबूझकर कुएं में धकेला गया।
जिससे घायल होने के बाद इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी गुमना राम सपोटरा डिप्टी कन्हैया लाल उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीना लगातार मौके पर मौजूद रहकर समझाइश का प्रयास करते रहे। 37घंटे बाद ग्रामीण और प्रशासन के बीच बनी सहमति पीड़ित परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी निष्पक्ष जांच परिवार की सुरक्षा और सरकारी योजना का लाभ दिलाने पर को लेकर बनी सहमति।
