लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र पलाई पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बरसात का पानी घुस जाने से न केवल छोटे छात्र छात्राओं बल्कि विद्यालय स्टाफ को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार पंचायत प्रशासन द्वारा विद्यालय के सामने से गुजर रहे नाले की साफ सफाई नही करवाए जाने से वर्तमान में हो रही बरसात के पानी की निकासी भी हो पाने से पानी विद्यालय परिसर ही नही कमरों तक मे घुस गया है ।जिससे वहां पढ़ने वाले नन्हे बालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
इस सम्बंध में पंचायत प्रशासन सहित पंचायत समिति के विकास अधिकारी तक को अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया ।जिससे ग्रामवासियों में भारी रोष व्याप्त है ।ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायत प्रशासन तथा पंचायत समिति के विकास अधिकारी विद्यालय की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं ।तो ऐसे में विद्यालय को ताला लगा दिया जाना चाहिए ।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से समस्या के निराकरण किए जाने का आग्रह किया है।
