लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजकीय महाविद्यालय उनियारा में कार्यशाला आयोजित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
राजकीय महाविद्यालय उनियारा में सोमवार को ईएलसी क्लब के अंतर्गत मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 (SIR) को लेकर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म डिजिटलाईजेशन, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, तथा मतदाता सूची संशोधन से जुड़े चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला का संचालन प्रभारी दिव्या मीणा ने किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया विद्यार्थियों को सरल तरीके से समझाई। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई द्वितीय के मार्गदर्शन में तथा ईएलसी एवं एनएसएस प्रभारी दिव्या मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
दिव्या मीणा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के आशीष कुमार यादव, डॉ. मिनाली रमेश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
