लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कमर्शियल लॉज़, इकोनॉमिक एडवाइजरी एवं एनपीओ कोऑपरेटिव कमेटी के तत्वावधान में भीलवाड़ा शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय रेज़िडेंशियल रिफ्रेशर कोर्स उदयपुर स्थित वसंत कुंज नेचर रिज़ॉर्ट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि यह कोर्स सदस्यों के ज्ञानवर्धन, व्यावसायिक दक्षता एवं नेटवर्किंग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में एनपीओ, रेरा, आर्बिट्रेशन, सक्सेशन प्लानिंग और कोऑपरेटिव सेक्टर से जुड़े तकनीकी व कानूनी पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
पहला दिन
15 नवम्बर को आयोजित प्रथम तकनीकी सत्र में सीए राहुल नाहर ने “रेरा अनुपालन ढांचा एवं हितधारकों पर प्रभाव” विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में सीए नेहा काबरा ने “आर्बिट्रेशन एवं मेडिएशन” विषय पर व्याख्यान देते हुए वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली की उपयोगिता एवं प्रक्रिया समझाई।
दूसरा दिन
प्रथम तकनीकी सत्र में सीए दिनेश आगल ने “एस्टेट एवं सक्सेशन प्लानिंग, वसीयत का प्रारूप एवं कानूनी बिंदु” पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।
द्वितीय सत्र में सीए नवनीत तोतला ने “कोऑपरेटिव सेक्टर में व्यावसायिक अवसर” विषय पर प्रभावी सत्र दिया।
शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने बताया कि प्रतिभागियों ने शिक्षा के साथ-साथ नेचर रिज़ॉर्ट के सुकूनदायक वातावरण का आनंद लिया। शाखा उपाध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने कहा कि लगभग 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन तथा विश्वास स्वरूपम का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे ही ज्ञानवर्धक और प्रेरक आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।
