लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
टोंक। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की सहमति से मनीष बैरवा को भाजपा एससी मोर्चा टोंक का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनीष बैरवा वर्तमान में नगर परिषद टोंक के निवर्तमान पार्षद हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। वे पूर्व में एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने वाला निर्णय बताया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष बैरवा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल और जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा और पार्टी के संगठनात्मक उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अनुसूचित जाति वर्ग के हितों और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।













































