मैराथन निरीक्षण पर कलक्टर

0
160
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

एनएच 162 ई, वेलनेस सेंटर, अस्पताल, डीएमएफटी सहित विविध कार्यों का औचक निरीक्षण

राजीविका एसएचजी की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद देखे, जाजम पर बैठ विभिन्न विषयों पर की चर्चा  

समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सभी स्वीकृत निर्माण कार्य :जिला कलक्टर

राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा गुरुवार को नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र में मैराथन दौरे पर रहे। उन्होंने नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ डीएमएफटी के तहत स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

कलक्टर उपली ओडन में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक एकीकृत महाविद्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बिल्डिंग प्लानिंग को मैप पर व्यवस्थित रूप से बताया। कलक्टर ने कहा कि कार्य जल्द पूर्ण हो जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।

जिला कलक्टर खमनोर पहुंचे जहां उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही मोलेला मृण शिल्प की कलाकृतियाँ देखी। महिलाओं से विभिन्न तैयार उत्पादों, मूर्तियों आदि को दिखा कर आय-व्यय, खर्च आदि के संबंध में बताया। यहां जिला कलक्टर ने महिलाओं के साथ जाजम पर बैठ कर सशक्तिकरण और आर्थिक संबलन की दिशा में की जा रही गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी लेते हुए हर संभव प्रोत्साहन के लिए आश्वस्त किया।

जिला कलक्टर बिल्ली की भागल में मेडीटूरिज़म एंड वेलनेस सेंटर के कार्य भी देखने पहुंचे और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सेमा ग्राम पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण पर कार्यालय की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहाँ वाचनालय एवं पुस्तकालय में आए विद्यार्थियों से चर्चा के साथ-साथ ग्रामवासियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

एनएच 162 ई के कार्यों का किया निरीक्षण:

जिला कलक्टर असावा ने नेशनल हाइवे 162 ई के प्रगतिरत कार्य का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद एनएच के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। कलक्टर ने यहाँ सड़क निर्माण को लेकर सभी तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करते हुए चर्चा की। उन्होंने विशेष तौर पर ट्राफिक मैनेजमेंट को व्यवस्थित करने और आमजन को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य के बीच आमजन की आवाजाही प्रभावित न हो और ट्रैफिक सुचारु रूप से चले। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि इस हाइवे का कार्य 27 सितंबर 2025 तक पूर्ण होना है। कलक्टर ने कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here