स्वास्थ्य संवाद : महिलाओं पर
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। ड्रीम अचीवर्स क्लब और जयपुर वूमन्स सोशल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक खास हेल्थ टॉक में महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। यह कार्यक्रम सुर्या हॉस्पिटल्स के सहयोग से शुक्रवार, को अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता शिशोदिया, वरिष्ठ निदेशक एवं विभागाध्यक्ष (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने मासिक धर्म, रजोनिवृत्ति, प्रजनन स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी चुनौतियों पर व्यावहारिक समाधान सुझाए। डॉ दीपिका गुप्ता ने महिलाओं के खान पान पर विशेष जानकारी दी और डॉ मंदाकिनी शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ में योग और मेडिटेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने में मार्केटिंग हेड गौरव गौर और मानसी खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
ड्रीम अचीवर्स द्वारा सत्र के बाद अपने आगामी कार्यक्रम 6 7 जून को आने वाली बैंड बाजा बारात एग्जिबिशन रंग राजस्थान और रंगीलो भारत सीजन 4 गठबंधन के रंग का पोस्टर विमोचन भी किया गया ।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और डॉक्टर से अपने सवाल पूछे। इस सत्र के बाद हाई-टी का भी आयोजन किया गया, जिससे महिलाओं को आपसी संवाद और नेटवर्किंग का अवसर मिला।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
