लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बीएल जोशी
जिले में बालिकाओ ने लहराया परचम
सेमारी, सलुम्बर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में सलूम्बर जिला मुख्यालय की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय की निधि सेवक जिलें में कक्षा 10 वीं की टॉपर रही है,निधि सेवक ने 97.50% अंक प्राप्त कर जिलें का नाम रोशन किया है,इसी तरह लवकुश विद्यालय की मनस्वी शर्मा नै 97.17%,वेदी जैन ने 95.33%,आराध्य पांडे ने 92.00%,
राबाउमावि सलूम्बर की हिनल जैन 96.10% और प्रताप पब्लिक स्कूल चावण्ड की अनुष्का चौबीसा ने 97.00%,राबाउमावि बस्सी झूंझावत की मीनाक्षी सुथार 94.67%,राउमावि सेरिया की सुनिधि जोशी ने 93.67 %, राबाउमावि टोड़ा की निक्षिता सुथार 92.33 % और
सृष्टि मेहता 91.00 % ने जिलें में उत्कृष्ट परिणाम लाकर जिले व गांव का नाम रोशन किया,जहा विधार्थियो के अभिभावक व ग्रामीणों ने शुभकामनाये दी।