लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा आयोजित 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2025 एवं प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र (कक्षा – 8) परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बल्लाराम धाकड मुख्य अतिथि रहे एवं श्यामसिंह कोली व्याख्याता, संजय सोनी, मुकेश सैनी, राखीलाल सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता मीणा ने की।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं परीक्षा परिणाम में स्थानीय विद्यालय की लविना गुर्जर पुत्री रूपसिंह गुर्जर ने 94.67% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वीकेश गुर्जर पुत्री अमरजीत सिंह ने 92.33% अंको के साथ द्वितीय स्थान एवं याना पुत्पुत् राखीलाल सैनी ने 88.83% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
योगिता बनाफल, सोनिया कुमारी, तमन्ना धाकड़, चेतना सैनी, उषा देवी, अंजु, आरती, काजल गुर्जर, काजल, मोहिनी धाकड़, ज्योति सैनी सहित अनेक बालिकाओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर शील्ड, स्मृति चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता मीना ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कला व विज्ञान संकाय में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम रहने के पश्चात् 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी 100 फीसदी परीक्षा परिणाम रहने पर बालिकाओं व शिक्षकों को बधाई दी । आगे भी इसी भांति मेहनत कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।
श्यामसिंह कोली व्याख्याता, बल्लाराम धाकड़ एवं अन्य अतिथियों ने विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम मात्रात्मक व गुणात्मक दृष्टिकोण से बेहतर रहने पर खुशी जताई और कस्बे की ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को बालिका विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान दिनेश कुमार मीना प्रधानाचार्य राउमावि समराया, सत्यप्रकाश शर्मा व्याख्याता, अनेक अभिभावक, स्थानीय विद्यालय के शिक्षक साहिबान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समय सिंह गुर्जर व्याख्याता द्वारा किया गया।
