- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सदाबहार महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने रखा व्रत
गुरलां। राष्ट्रीय राजमार्ग-758 स्थित गुरलां बस स्टैंड के समीप सदाबहार महादेव मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ ऋषि पंचमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और व्रत रखा।
पुरानी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं हल से बोई गई फसल से प्राप्त अन्न का सेवन नहीं करती हैं। इस दिन व्रत एवं पूजा-अर्चना कर सप्तऋषियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परंपरा है।
ऋषि पंचमी के अवसर पर रेखा सेन, मीरा देवी सेन, मधु सेन, उषा सेन और पायल सेन सहित महिलाओं ने सदाबहार महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और पर्व की धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।
रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन, गुरलां
- Advertisement -


















































