Home education महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

टोंक। (दुर्योधन मयंक) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की सत्र 2025-26 की बीए परीक्षाएं 27 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी, जो 7 मई 2026 तक संचालित की जाएंगी।

महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी की परीक्षा प्रभारी विजय लक्ष्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) एवं तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के नियमित, पूर्व छात्र तथा नॉन-कॉलेज विद्यार्थियों की परीक्षाएं निर्धारित तिथि से आयोजित की जाएंगी।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र में अंकित दिनांक एवं समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा।

साथ ही सभी विद्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


महत्वपूर्ण:
विद्यार्थियों को समय और नियमों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version