Home latest किसान नारायणराम भील का झोंपड़ा जलकर राख, खाने पीने का सामान भी...

किसान नारायणराम भील का झोंपड़ा जलकर राख, खाने पीने का सामान भी नहीं बचा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

समदड़ी ,बालोतरा से प्रेम सोनी की रिपोर्ट

समदड़ी क्षेत्र के बामसीन सरहद पर रहनें वाले बाबुसिंह राजपुरोहित के कृषि कुए पर काश्तकार नारायणराम भील के रहवासी झोपड़े मैं अचानक आग लगने से घर बिक्री का सारा सामान सहित 20 से 25 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए । वहीं झोपड़ी में डेढ़ साल का मासूम बच्चा सो रहा था । अचानक आग  की लफ्टौ को देख बाबूसिंह राजपुरोहित सहित अन्य लोग दौड़ कर गए और बच्चे के रोने की आवाज को सुनकर बच्चे को खींचकर बाहर निकाला ,तब तक पूरी तरीके से झोपड़ी जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी।  झोपड़ी के अंदर रखा घरेलू  सामान जलकर राख होने से चौकड़ी निवासी नारायणराम भील और उसके पूरे परिवार दुखी और पूरी तरीके से सदमे में आ गए ।   आग का विकराल रूप देखकर बाबूसिंह राजपुरोहित और झोपड़ी निवासी नारायणराम भील काम करते हुए काम को छोड़ भाग कर आए और पानी डालकर आग को बुझाया गया ,तब तक घर  का सारा सामान पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका था।   इसकी सूचना हल्के पटवारी को दी गई लेकिन पटवारी ने पल्ला झाड़ते  हुए कह दिया कि उसके पास टाइम नहीं है और मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा । अब परिवार को सरकार से मुआवजे का इंतजार है।  परिवार के मुखिया का कहना है कि उनका घर  का पूरा सामान जलकर राख हो चुका है ,कोई भी चीज पीछे नहीं बची हुई  । सरकार  परिवार पर दया दृष्टि दिखाकर मुआवजा दिलाए तो बड़ी कृपा होगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version