खरेरा गांव में बाढ़ जैसे हालत खेत जलमग्न, सड़कें डूबीं, गांवों का संपर्क टूटा

0
154
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। जिले के खरेरा गांव (दो मोर क्षेत्र) में बंध बराठा से पानी की आवक और लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गांव की सड़कें और खेत जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य सड़क पर करीब 3 फीट तक पानी चल रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। करीब दर्जनभर गांवों का भरतपुर मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है।

खेतों में खड़ी बाजरा, ज्वार और अन्य खरीफ फसलें पानी में डूब गई हैं और पूरी तरह खराब होने के कगार पर हैं। पशुओं के लिए चारा लाना भी चुनौती बन गया है। किसान पानी में उतरकर खेतों से हरा चारा निकालने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिससे यह स्थिति हर साल बनती है, लेकिन इस बार हालात बेहद गंभीर हैं। बच्चों का स्कूल आना-जाना भी प्रभावित हो गया है। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल खराबे का मुआवजा देने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here