Home education केंडल मार्च निकाल किया जागरूक

केंडल मार्च निकाल किया जागरूक

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । यहां मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के ई एल सी क्लब की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया ।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवराज झांझड़िया ने बताया कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय के ई एल सी क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । छात्र छात्राओं ने कस्बे में केंडल मार्च निकाल मतदाताओं को जागरूक किया । साथ ही उन्हें उपचुनाव में मतदान करने का संदेश दिया एवं उन्हें अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने परिचितों को भी मतदान करने का संदेश देने का आग्रह किया ।इस दौरान महाविद्यालय के कार्मिक डॉ भानुप्रकाश शर्मा , मुकेश मीणा ,अभिषेक शर्मा , आशीष जैन ,मनोज बैरवा, पुरुषोत्तम वर्मा , के अतिरिक्त पायल , शुभम, डॉली हाड़ा , पायल सैनी , भूमिका गौतम , कोमल, मोहित आदि छात्र छात्रा मौजूद थे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version