लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़। (प्रियंका माहेश्वरी) ग्राम पंचायत झांसडी में धनतेरस पर महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सरपंच शिवकन्या मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गुड्डा लाल मीणा, कनिष्ठ सहायक सुगन कुंवर भाटी, वार्ड पांच की अनिता/ईश्वरलाल राधेश्याम कुमावत, मुकेश शर्मा, कारू लाल मीणा, सुनील व्यास, लक्ष्मण सिंह, तुलसीराम कुमावत, भगवती लाल सुथार, तेजू नाथ और ग्राम के सभी निवासी उपस्थित रहे ।
यह आयोजन विधि-विधान से संपन्न हुआ और इसमें महालक्ष्मी की पूजा की गई। धनतेरस के अवसर पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है, जो लक्ष्मी की पूजा और आराधना का पर्व है। ग्राम पंचायत झांसडी के निवासियों ने इस आयोजन में भाग लेकर महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
