Home latest करौली कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा और...

करौली कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा और समर्थक

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मंडरायल पंचायत समिति उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा व पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप

करौली (संवाददाता: नवीन शर्मा) — मंडरायल पंचायत समिति वार्ड नंबर 6 के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी भुलो जाटव ने आरोप लगाया है कि उनका नामांकन फॉर्म वापस लेने के लिए पुलिस और भाजपा नेताओं की ओर से दबाव बनाया जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा के नेतृत्व में करौली कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

पूर्व मंत्री के आरोप

रमेश चंद मीणा ने कहा कि मंडरायल पुलिस, सपोटरा विधायक और भाजपा कार्यकर्ता नामांकन वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं।

कलेक्टर का आश्वासन

जिला कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ होंगे।

प्रदर्शन में शामिल लोग

विरोध प्रदर्शन में निर्दलीय प्रत्याशी भुलो जाटव, उनका परिवार, और क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए।
गौरतलब है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 13 अगस्त है और पंचायती राज विभाग के उपचुनाव वर्तमान में जारी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version