- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: मनजीत सिंह
श्रीगंगानगर। जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 23 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक श्रीगंगानगर की 125 नई धानमंडी स्थित जिला कार्यालय में सुबह 11:00 बजे होगी।
बैठक की अध्यक्षता रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर करेंगे, जो वर्तमान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी हैं।
बैठक में आगामी निकाय और पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही संगठन के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा जिले की ज्वलंत जन-समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान के लिए रणनीति भी तय की जाएगी।
जिलाध्यक्ष विधायक रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
- Advertisement -
















































