Home latest जुड़वा भाईयों ने रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

जुड़वा भाईयों ने रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर।  आज   स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शिविर में 19 यूनिट रक्तदान किया गया। यह रक्तदान शिविर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक , मिलाप नगर में लगाया गया। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉक्टर एस एस अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। शिविर का आयोजन शैलेन्द्र पाल सिंह एवं सुधेंद्र पाल सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया था । इस शिविर में अधिकतर रक्तदाताओं ने पहली बार उत्साह के साथ रक्तदान किया । और लोगो को अधिक से अभी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया ।

शनिवार  को स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक एवम रक्तदान परिसंघ के सहयोग से एफ 184, सी स्कीम मे रक्तदान शिविर लगाया गया! शिविर संयोजक सुरेश जैन एवम अलका जैन की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर यह शिविर आयोजित किया । परिसंघ के सचिव संजय खवाड़ ने बताया कि इस शिविर में 78 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version