जोधपुर में कल होगा विशाल सत्संग एवं मूर्ति प्रतिष्ठा भंडारा समारोह

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रेलवे सामुदायिक भवन में दिनभर भक्ति, भजन और भंडारे का आयोजन

जोधपुर। जोधपुर में भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण एक भव्य आयोजन मंगलवार को होने जा रहा है। अमर पट्टाधारी बाबा भक्ति बाल योगी, बाल ब्रह्मचारी श्री श्री 1008 श्री रसिया महाराज का प्रथम विशाल सत्संग एवं मूर्ति प्रतिष्ठा भंडारा समारोह रेलवे सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। प्रमुख रूप से अचलानंद गिरी जी महाराज, सोमेश गिरी जी महाराज, अतुल भंसाली, किरण दास जी, नंदकिशोर दादोरिया सहित कई संत एवं समाजसेवी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भंडारे के साथ सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दिनभर अलग-अलग स्थानों से आई भजन मंडलियां भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगी, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय रहेगा।

कार्यक्रम में श्री गांधीपति श्री बालकिशन जी महाराज (बाबा रामदेव मंदिर, घोड़ा का चौक, जोधपुर) ने भी विशेष संदेश दिया है और सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here