जो भक्त सच्चे हृदय से भगवान को पुकारते हैं, भगवान उनकी रक्षा करते हैं

0
60
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रामद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
शहर के रामद्वारा में संजय कॉलोनी निवासी सामरिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कथावाचक रामस्नेही संत हरशुकराम ने इस अवसर पर कंस वध, द्वारका गमन, रुक्मणी विवाह आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के सामने घमंड किसी का नहीं चलता, चाहे वह कितना भी बड़ा विद्वान या तपस्वी क्यों न हो। भगवान एक क्षण में ही घमंड को चूर-चूर कर देते हैं। उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि रावण का घमंड भगवान श्रीराम ने और कंस का घमंड भगवान श्रीकृष्ण ने तोड़ा।

संत हरशुकराम ने रुक्मणी विवाह प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा—

“यह प्रसंग सच्चे प्रेम, भक्ति और भगवान पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। जो भक्त सच्चे हृदय से भगवान को पुकारते हैं, भगवान उनकी रक्षा अवश्य करते हैं और उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं।”

आयोजन में उत्साह

कथा के दौरान बालमुकंद तोषनीवाल और अंशुल तोषनीवाल (शाहपुरा) ने संत हरशुकराम का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के रतनलाल सामरिया ने बताया कि कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। मंच संचालन महावीर पोरवाल ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here