लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
RUB -116 मे भरा पानी वाहन चालक परेशान जिम्मेदार खामोश
सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट
सिरोही। जिले मे बुधवार कों स्वरूपगंज, वाटेरा, भीमाना, सहित कई क्षेत्र मे कभी तेज तों कभी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश के बाद रेलवे के अंडर ब्रिज वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गये ….। जैसे ही बारिश का दौर शुरू हो जाता वैसे ही यह अंडर ब्रिज मे पानी भर जाने से गंभीर परेशानी का कारण बन जाते है। रेलवे के RUB-116 मे पानी भराव के कारण राहगीर व वाहन चलाक परेशान दिखे। पानी निकासी के लिए जिम्मेदारों द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं की जा रहीं। जिसकी वजह से यह अंडर ब्रिज गंभीर परेशानी का कारण बन हुए है… जैसे जैसे बारिश का दौर आगे बढ़ेगा वैसे ही क्षेत्र के लोगों के लिये गंभीर समस्या पैदा करेंगे।
समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तों लोगों का आक्रोश भी जिला प्रशासन कों झेलना पड़ सकता है..। जिले मे कई अंडर ब्रिज मे बारिश मे पानी भर जाता है जिसकी वजह से कई गावों का सम्पर्क भी कट जाता है इसलिए बेहद आवश्यक है इन RUB से पानी निकासी की उचित व्यवस्था निरंतर की जाये, ताकि आमजन कों कोई दिक्क़त न हो।
