लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा | राजसमन्द
राजसमन्द। दमन-दीव, दादरा एवं नगर हवेली तथा लक्षद्वीप के प्रशासक एवं गुजरात सरकार के पूर्व गृह मंत्री प्रफुल्ल पटेल से राजसमन्द जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी एवं भाजपा राजसमन्द जिला उपाध्यक्ष माधव चौधरी ने दमन में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राजसमन्द जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव चौधरी ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से संगठनात्मक एवं विकासात्मक मुद्दों को लेकर संवाद किया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें आपसी विचार-विमर्श के माध्यम से जिले के हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
