लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गौतम शर्मा | राजसमन्द
राजसमन्द। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप अरावली क्षेत्र में अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई जारी है।
संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में अवैध खनन एवं निर्गमन के तीन प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि दो डम्पर और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
एसएमई अनिल खमेसरा ने बताया कि जांच के दौरान 20 टन चुनाई पत्थर, 30 टन मिट्टी एवं 4 टन खनिज बजरी जब्त की गई। इसके साथ ही अवैध खननकर्ताओं से 1.36 लाख रुपये की राशि वसूल की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
