Home accident जसनगर में बारिश से बालकनी गिरी, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

जसनगर में बारिश से बालकनी गिरी, बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर (रियांबड़ी उपखंड)।

जसनगर कस्बे में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई तेज बारिश ने एक बड़ा हादसा कर दिया। गंगा माई मंदिर के पास रैगरों के मोहल्ले में एक मकान की बालकनी अचानक ढह गई। इस हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी पत्नी सुगनाराम रेगर बाल-बाल बच गईं।

बारिश के दौरान महिला मकान के गेट के पास बैठी थीं। अचानक ऊपर से दो-तीन पत्थर गिरने लगे। उन्होंने तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही देर बाद मकान की पहली मंजिल की लगभग 22 पट्टियों वाली बालकनी और दूसरी मंजिल का छज्जा जोरदार धमाके के साथ नीचे गिर पड़ा।

हादसे में मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बुजुर्ग महिला को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। घटना के बाद से सीता देवी बेहद आहत हैं। उन्होंने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और अकेले ही अपना गुजारा करती हैं।

परिजनों ने ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी और उच्च अधिकारियों को सूचना देकर प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version