लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
केसरीमल मेवाड़ा , माण्डलगढ़।
वर्तमान समय में बिजली की बढ़ती समस्या को देखते हुए सोलर ऊर्जा की आवश्यकता और भी महत्वपूर्ण हो गई है। इसी कड़ी में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सोमवार को माण्डलगढ़ पुलिस थाने के सामने श्री सांवरिया सेठ सोलर सर्विसेज के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खंडेलवाल ने कहा कि भविष्य में पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर संकट मंडरा सकता है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने सोलर पैनल से होने वाले लाभ और बिजली की खपत से राहत के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर सागर जोशी, राहुल डाड और दीपक पारीक को शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को सोलर पैनल का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सोलर पॉइंट का शुभारंभ पंडित सुरेश खंडेलवाल द्वारा विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें शोभाग खंडेलवाल, शक्तिसिंह जोशी, समुद्रसिंह जोशी, मनोज सनाढय, देवराज पारीक, हेमंत जोशी, भाजपा युवा नेता मुकेश व्यास, एडवोकेट प्रदीप सुथार और जिला परिषद प्रतिनिधि सत्यनारायण गुजर शामिल थे।
