Home latest जैनाचार्य इन्द्रनन्दी एवं बालाचार्य निपुर्ण नन्दी का ससंघ मंगल प्रवेश

जैनाचार्य इन्द्रनन्दी एवं बालाचार्य निपुर्ण नन्दी का ससंघ मंगल प्रवेश

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे में बुधवार को जैनाचार्य इंद्रनंदी एवं बालाचार्य निपुर्ण नंदी का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के महिला पुरूषो ने जैनाचार्य के आने पर भव्य स्वागत के साथ पाद प्रक्षालन किया। तथा बैंड बाजे के साथ महाराज का मंगल प्रवेश करवाया। जूलूस रॉयल्टी नाके से होकर, तेजाजी चौक, बस स्टैंड, छोटा बाजार होते हुए संत निवास पहुंचा। जूलूस में महिला मंडल,बालिका मंडल ने सिर पर मंगल कलश रखकर महाराज की अगवानी की।लोकेश जैन व हरीश पाण्डया ने बताया कि बनेठा में 26 तारीख से 30 तारीख तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन जैनाचार्य के सानिध्य मे आयोजित होगा। तथा 26 नवम्बर को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 30 नवम्बर को बालाचार्य निपूर्ण नंदी महाराज का दीक्षा दिवस भी मनाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version