Home latest जैन महिलाओं ने किए अर्ध्य समर्पित

जैन महिलाओं ने किए अर्ध्य समर्पित

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बें में स्थित महावीर दिगम्बर जैन बिचला मन्दिर में अष्टानिका पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को जिनालयों में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। शुक्रवार को अंतिम दिन कस्बे के जैन श्रद्धालुओं द्वारा मंडल पर 1024 अ‌र्घ्य समर्पित किए। समाज के हरीश जैन पाण्डया ने बताया कि प्रातः जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का भक्ति भाव से अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। साथ ही नित्य पूजन किया गया। महिला मंडल के द्वारा रचाए गए इस विधान में महिलाओं ने भी अर्ध्य चढ़ाए और सिद्ध भगवान की पूजा अर्चना की। शाम को महाआरती की गई। वही इससे पूर्व चतुर्दशी के दिन गुरुवार को चन्द्रप्रभु मंदिर में 48 दीपकों से भक्तामर विधान किया गया। इस मौके पर जैन समाज के कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version