Home international जापान में देवनानी का सिंधी समुदाय द्वारा सम्मान

जापान में देवनानी का सिंधी समुदाय द्वारा सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दे रहा है सिंधी समाज देवनानी

अजमेर। (नितिन मेहरा)  राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जापान के टोक्यो में सिंधी समाज ‌द्वारा सम्मान किया गया। टोक्यों में आयोजित एक भव्य समारोह में देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज पुरुषार्थी समाज है। सिंधी समाज के लोगों ने पूरे विश्व और भारत राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दिया है। सिंधी समाज के लोगों ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा से संसार के विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराया है। विदेशों में भी अपनी मेहनत के बल पर सिंधी समाज ने विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री देवनानी ने कहा कि सिंधी भाषा का साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है।

समारोह में भारतीय मूल और जापान के अनेक गणमान्य नागरिकगण की मौजूदगी में देवनानी ने कहा कि विश्व में अनेक देशों में भारत के लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। विभिन्न राष्ट्रों में भारतीय विश्व बंधुत्व की भावना से कार्य कर रहे है। अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञ भारतीयों ने अनेक राष्ट्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करके राष्ट्र का मान बढाया है। देवनानी को टोक्यो में रह रहे सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि समाज के लोग जापान के विभिन्न क्षेत्रो में सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। समाज द्वारा टोक्यो में  झूलेलाल मंदिर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस मौके पर टोक्यो में रहे रहे समाज के कमल टिलवानी, अनूप दरयानी, राजेश, सारिका, मुखी, रंगयानी सहित अनेक लॉग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version