लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक) राजकीय महाविद्यालय उनियारा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय विकास समिति सदस्य सत्य नारायण जी, पिंटू साहू तथा प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़ियां ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा प्रभारी दिव्या मीणा ने विस्तार से समझाई। स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेविका पायल शर्मा ने किया।
मुख्य अतिथियों का स्वागत प्राचार्य द्वारा माला, साफा पहनाकर और मोमेंटो भेंट कर किया गया। इस अवसर पर सत्य नारायण जी ने स्वयंसेवकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और शिविर में अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाने तथा उत्तम कार्य करने की सलाह दी। वहीं, पिंटू साहू ने भी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़ियां ने महाविद्यालय के आगामी विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और स्वयंसेवकों को इस विशेष शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन इकाई प्रथम के प्रभारी विशाल कांटियां द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।